Friday, March 13, 2026

गोंदिया से बरौनी एक्सप्रेस में यात्रा करने वालों को नही लेना पड़ेगा नया टिकट

भिलाई: न्यूज़ 36 : बिलासपुर के पास रेल पटरियों में काम होने की वजह से 24 फरवरी को गोंदिया से बरौनी के लिए रवाना होने वाली बरौनी एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है । यह ट्रेन गोंदिया से प्रारंभ होकर परिवर्तित मार्ग कटनी, जबलपुर, नैनपुर, बालाघाट के रास्ते चलाई जाएगी। यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए रेलवे ने बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग से इसमें यात्रा करने वाले लोगों के लिए राहत पहुंचाई है। रेलवे ने इसके तहत ऐसे यात्री जो बरौनी एक्सप्रेस में यात्रा करना चाहते हैं, उनके पास पूर्व से रिजर्वेशन की टिकट है । वह संबंधित स्टेशनों के मास्टर से मिलकर अप्रूवल करा लेंगे। उन्हें फिर गोंदिया तक जाने के लिए किसी तरह की टिकट की आवश्यकता नहीं होगी। इसी टिकट पर वह गोंदिया तक किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन में जा सकेंगे । आपको बता दें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के कार्य के कारण 24 फरवरी को गोंदिया से बरौनी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग बदल दिया गया है। ट्रेन नंबर 15232 गोंदिया से डोंगरगढ़, दुर्ग, रायपुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल होकर नहीं जाएगी । यह ट्रेन गोंदिया से परिवर्तित मार्ग पर कटनी, जबलपुर होकर जाएगी । बरौनी एक्सप्रेस में गोंदिया से यात्रा करने वाले यात्रियों के समक्ष यह समस्या थी कि वह दुर्ग से यदि गोंदिया तक जाते हैं तो उन्हें अतिरिक्त रुपए खर्च करने होंगे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news