भिलाई : यातायात जागरूकता को लेकर यातायात पुलिस दुर्ग ने एक शॉर्ट फिल्म बनाई है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में छत्तीसगढ़ी भाषा की इस फिल्म का चयन हुआ है। मुख्यमंत्री ने यातायात पुलिस ग्रुप के कर्मियों को इसके लिए बधाई दी है । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए एसएसपी दुर्ग के निर्देशन पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा भी शॉर्ट फिल्म बनाई गई । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में 19 राज्य की 6 भाषा में 460 फिल्म शामिल हुई जिसमें 5 छत्तीसगढ़ी भाषा की वीडियो का चयन किया गया है। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बनाया गया वीडियो का शीर्षक “गंगूवा” रखा गया है। इस वीडियो में ग्रामीण क्षेत्रों में शादी के दौरान बारात जाने के लिए ट्रैक्टर ट्रक, मेटाडोर जैसे माल वाहनों का उपयोग किया जाता है । जिससे होने वाली दुर्घटना में कितने लोगों की जान चली जाती है उसे दर्शाया गया है उक्त शॉर्ट फिल्म में डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर सदानंद विद्याराज व यातायात के कर्मचारियों ने काम किया है, जिसे बेस्ट स्क्रिप्ट के लिए प्रस्तुत किया गया है।
