Friday, March 20, 2026

दो मकानों में चोरों ने बोला धावा, नगदी और सामान चोरी

भिलाई : न्यूज 36 : सुपेला थाना अंतर्गत दो मकानों में घुसकर अज्ञात चोरों ने वहां से नगदी रकम और सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। सुपेला पुलिस ने बताया कि दीपक कुमार निषाद (32 वर्ष) निवासी राजीव नगर वार्ड 10 ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।  उसने बताया कि उसका सूरज किराना स्टोर के नाम से दुकान है। 31 अक्टूबर की रात 10 बजे दुकान बंद कर सभी परिवार वाले भोजन करने के बाद मेन दरवाजा बंदकर अपने-अपने कमरे में सोये थे। प्रार्थी लास्ट कमरे में सोया था और उनके रूम का दरवाजा खुला था। रात करीब 3.30 बजे कुछ आवाज आई अचानक आंख खोलकर देखा तो एक अज्ञात व्यक्ति मोबाइल को लेकर कमरे से निकल रहा था। वह उठा और उसे दौड़ाया, लेकिन तब तक वह वहां छत की तरफ से कूदकर भाग गया।

दीपक घर के अंदर गया और देखा कि दुकान का दरवाजा खुला है। अंदर से करीब 2700 रुपए नगद और कुछ सामान सहित कुल 8700 रुपए का माल चोरी हो गया था। सुबह उठा तब पता चला कि उसी रात को उसके पड़ोसी जीवन राम कंवर के घर में भी अज्ञात चोर ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसा और आलमारी में रखे नगदी 7000 रुपए मिक्सी, होम थियेटर, दो पीतल और दो कांसा के बर्तन सहित कुछ अन्य बर्तन चोरी कर ले गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news