Wednesday, March 4, 2026

सेक्टर-7 में जियो के मोबाइल टावर में आग

सेक्टर-7 स्थित मोबाइल टावर में लगी आग को फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाया गया

भिलाई : न्यूज़ 36 : टाउनशिप  के सेक्टर-7 क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मोबाइल टावर में अचानक भीषण आग लग गई। दोपहर के समय टावर से उठती तेज लपटें और काले धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा। धुआं इतना घना था कि आसपास के घरों और दुकानों में रहने वाले लोग घबरा गए और तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। प्रारंभिक प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास के रिहायशी क्षेत्र में नुकसान की आशंका से इनकार नहीं *किया जा सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के समय टावर के आसपास हलचल बढ़ गई थी और लोग सुरक्षा के मद्देनजर दूरी बनाए हुए थे। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट  सर्किट या तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ होगा, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग द्वारा जांच की बात कही जा रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में नेटवर्क सेवाएं भी प्रभावित होने की जानकारी मिली है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें और अफवाहों से बचें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news