Sunday, March 22, 2026

पति-पत्नी के बीच हो रहा था विवाद, तभी समझाने गए आरक्षक की हुई पिटाई, वर्दी भी फाड़ी, फिर जो हुआ…..

बिलासपुर : न्यूज़ 36 : जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कोनी क्षेत्र के रिवर व्यू कालोनी में पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना पर पहुंचे आरक्षक ने पति को समझाइश देकर घर जाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर आक्रोशित युवक ने आरक्षक से मारपीट करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। मारपीट से घायल आरक्षक ने घटना की शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा समेत अन्य धाराओं में जुर्म दर्ज कर लिया है।

तिफरा क्षेत्र के पुलिस कालोनी निवासी मनीराम साहू पुलिस विभाग में आरक्षक और डायल 112 में पदस्थ हैं। उनकी ड्यूटी 2 से रात 10 बजे तक डायल 112 सरकण्डा ईगल 2 में थी। शाम 7.45 बजे ईवेंट नम्बर में काल आने पर वे चालक पालेश्वर नायक के साथ कोनी आईटीआई गेट के सामने रिवर व्यू कालोनी में निशा पटेल के घर गए, तो निशा पटेल ने उन्हें बताया, कि उनका पति मयाराम पटेल गाली गलौज कर विवाद कर रहा है। आरक्षक मनीराम उनके पति मयाराम पटेल को समझाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मयाराम पटेल आक्रोशित होकर आरक्षक मनीराम के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा और उन्हें खेत में पटक दिया। उसके बाद मारपीट करते हुए वर्दी भी फाड़ दी। किसी तरह आरक्षक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

पुलिस ने आरक्षक मनीराम की रिपोर्ट पर हमलावर मयाराम पटेल के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 2, 132, 221,, 296, 351, 2 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच कर लिया है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news