Sunday, March 15, 2026

दो मोटरसाइकिल के बीच हुई भिडंत, युवक हुआ घायल

दुर्ग : न्यूज़ 36 : मोटरसाइकिल चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए प्रार्थी की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी को चोटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। शिकायत पर जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 125 ए ,281 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी पूरनलाल निषाद ने शिकायत दर्ज कराई कि 25 नवंबर को उसका बेटा चोवाराम निषाद ग्राम समोदा से ग्राम कुटेलाभाटा अपने मोटरसाइकिल क्रमांक CG07AM3771 से जा रहा था। तभी दोपहर लगभग 12:30 बजे सच्चियाह मोटर्स दुर्ग धमधा रोड खपरी के सामने विपरीत दिशा से आ रही वाहन क्रमांक CG04LB5656 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए प्रार्थी के मोटरसाइकिल क्रमांक CG07AM3771 को टक्कर मार दिया। इससे चोवा राम निषाद के सिर, हाथ, पैर में चोट आई वहीं मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news