Sunday, March 15, 2026

स्कूलों के टाइमिंग में हुआ बदलाव,छ: ग शासन ने बदला स्कूलों का समय

7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होगी स्कूले
 गर्मी की वजह से लिया गया निर्णय
स्कूल में शिक्षकों को रहेंगे उपस्थित
न्यूज़ 36 : भीषण गर्मी को देखते हुए अब स्कूलों में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए राज्य शासन ने समय में परिवर्तन कर दिया है। स्कूल अब सुबह 7:30 से दोपहर 11:30 तक लगेंगे।क्योंकि देखा जा रहा है कि लगातार गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है, दोपहर के वक्त चिलचिलाती धूप विद्यार्थियों को परेशान कर रही है, ऐसे में शासन ने विद्यार्थियों को सुविधा देते हुए समय में बदलाव कर दिया है। यह बदलाव बुधवार से लागू हो जाएगा।

लेकिन शिक्षकों को इस समय निर्धारण से दूर रखा गया है, क्योंकि चुनाव का वक्त है और लगातार अधिकारियों का निरीक्षण भी स्कूलों में हो रहा है क्योंकि यही मतदान केंद्र भी बना है, ऐसे में स्कूल में निर्धारित समय तक सभी शिक्षकों को रुकने के लिए भी निर्देशित किया गया है।  हालांकि, मई महीने से गर्मी की छुट्टियां प्रारंभ हो जाएगी। लिहाजा यह निर्देश केवल अप्रैल महीने के लिए है, तो वही जून के दूसरे सप्ताह से स्कूल प्रारंभ हो जाएंगे। इसके बाद स्कूल पुनः संचालित होने लगेगे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news