Friday, March 27, 2026

खुलेआम बिक रही अवैध शराब, सट्टा युवा अवैध कृत्य में शामिल

नगर में अवैध कारोबार जोरों पर कोई लगाम नहीं

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के दावे अब खोखले साबित होते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में खुलेआम शराब बिक्री और सट्टा कारोबार के बढ़ते जाल ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संजय नगर, बानबरद चौक व बस स्टैंड बिक्री का अड्डा

स्थानीय लोगों के मुताबिक नहर पुल के पास, नगर पालिका परिसर के पीछे, संजय नगर, बस स्टैंड, वार्ड क्रमांक 7 स्थित बंगाली होटल के आसपास और बानबरद चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर दिनदहाड़े अवैध शराब बेची जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई  नहीं

इधर, नगर में सट्टा कारोबार भी तेजी से पैर पसार रहा है। गली-गली में खुलेआम सट्टा घची काटे जाने की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार पुलिस को शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर औपचारिकता ही निभाई गई। बताया जा रहा है यहां सांठगांठ से अवैध कारोबार पनप रहा है। कार्रवाई नहीं होने से नागरिक कानून व्यवस्था पर चिंता जता रहे हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news