Sunday, March 15, 2026

घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए व जेवरात की चोरी

भिलाई : न्यूज़ 36 : ताला लगाकर बाहर जाना एक परिवार को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 ए ,331 (4 )के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी भुवनेश्वर श्रीवास ने शिकायत दर्ज कराई कि वह आमालोरी गुढ़ियारी चौक में रहता है। गुढ़ियारी चौक के पास उसकी सेलून की दुकान है साथ में ही उसकी जनता गैरेज के नाम से दुकान भी है। 13 जनवरी को उसके पिता प्रार्थी के शादी का कार्ड बांटने बाहर गए हुए थे। भुवनेश्वर श्रीवास अपने दुकान पर काम कर रहा था एवं उसका भाई योगेश श्रीवास शाम 4:30 बजे घर में ताला बंद कर दुकान आया और गैरेज का सामान लेने उतई गया हुआ था। शाम लगभग 7:30 बजे जब वह घर जाकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। कमरे में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। आरोपी ने अलमारी एवं पेटी का ताला तोड़कर घर में रखे एक सोने का मंगलसूत्र ,एक सोने जोड़ी का टॉप्स, एक नग सोने की फुल्ली, एक नग चांदी का पतला चैन, एक नग चांदी का कमरबंद, चांदी की पायल दो जोड़ी चांदी की बिछिया सहित डेढ़ लाख रुपए नगद की चोरी कर ली थी। नगदी सहित चोरी गए सामानों की कीमत लगभग 2,00,000 रुपए आंकी गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news