Friday, February 27, 2026

सेक्टर-6 के साईं मंदिर में लाखों की चोरी, ताले तोड़कर वारदात को दिया अंजाम

गार्ड को बंधक बनाकर पीटा सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर

भिलाई : न्यूज़ 36 :  भिलाई सेक्टर-6 स्थित साईं मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों के द्वारा साईं बाबा के प्रतिमा में चढ़ाए गए चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए हैं। इस दौरान मंदिर में मौजूद सुरक्षा गार्ड को बांधकर जमकर पीटा भी गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर SSP विजय अग्रवाल व भिलाई नगर थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा पूरी टीम के साथ पहुंचे। फिलहाल जांच की जा रही है।भिलाई नगर पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार आधी रात के बाद ठाई से तीन बजे के बीच साई मंदिर में चोरी हुई। सीसी टीवी फुटेज में पुलिस ने नकाबपोश बदमाशों को प्रवेश करते देखा। बदमाशों ने गार्ड को बांधा और उसकी पिटाई की।

बदमाशों ने चोरी से पहले सीसी टीवी कैमरों को ढकने का प्रयास किया। इसके लिए घोड़ी का सहारा लिया। इसके बाद साई की प्रतिमा पर लगे जेवर व अन्य सामान सहित नगदी भी ले गए। पुलिस की पूछताछ में मंदिर समिति के लोग यह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं कि क्या क्या चोरी हुआ है।

Oplus_16908288

सुबह आरती के समय हुआ खुलासा

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5:00 बजे जब मंदिर के पुजारी आरती के लिए पहुंचे, तब उन्होंने देखा कि मंदिर के सभी ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद पुजारी ने तुरंत मंदिर ट्रस्ट को सूचना दी। ट्रस्टियों द्वारा पुलिस को जानकारी दिए जाने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गुरुवार सुबह मंदिर खुलने के बाद चोरी का पता चला।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की जांच शुरु कर दी है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही आसपास की बस्तियों और लोगों से पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चोर मंदिर से क्या क्या सामान ले गए हैं। पुलिस द्वारा मंदिर ट्रस्ट के साथ मिलकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

पुलिस पेट्रोलिंग पर उठे सवाल

सेक्टर-6 जैसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित प्रसिद्ध साईं मंदिर में चोरी की घटना ने पुलिस पेट्रोलिंग व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

भिलाई कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news