दुर्ग : न्यूज़ 36 : कपड़ा दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी ने कपड़े, सामान एवं रकम की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305,331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थी शक्ति नगर चपरासी प्लांट दुर्ग में रहता है। ठाकरे कपड़ा दुकान के नाम से उसकी कपड़े की दुकान एफसीआई गोदाम के सामने धमधा रोड दुर्ग में स्थित है। रोज की तरह उसने 6 मार्च की रात को 10:00 बजे अपनी दुकान को बंद किया और घर चला गया था। दूसरे दिन सवेरे दुकान पहुंच कर देखा तो दुकान का शटर का ताला टूटा हुआ था। कोई अज्ञात आरोपी ने दुकान के मेन शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखे कपड़े जींस पैंट, टी-शर्ट, लोवर, कुर्ता ,कोट सहित अन्य सामान एवं गल्ले में रखे लगभग 4600 रुपए की चोरी कर लिया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
