दुर्ग : न्यूज़ 36 : पाटन से बस में बैठकर दुर्ग आ रही पीड़िता का बैग चोरी हो गया। बैग के भीतर पर्स में सोने चांदी के जेवरात रखे हुए थे। प्रार्थिया की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता दामिनी साहू 24 जून की सुबह 10 बजे अपनी मां रोहनी साहू, बहन की सास शिवकुमारी एवं राजवती के साथ पाटन से बस सीजी 07ई1711 में बैठकर दुर्ग रही थी। उसने अपने बैग व अन्य सामान को सीट के नीचे रख दिया था। दोपहर लगभग 1 बजे जब सभी लोग दुर्ग बस स्टैंड पहुंचे और बैग को देखे तो रखे हुए जगह पर बैग नहीं था। आसपास बस में तलाश करने के बाद वह बैग नहीं मिला। बैग के अंदर रखे पर्स में एक नग सोने का रानी हार, एक सोने का गुलुबंद, एक सोने का मराठी माला, एक जोड़ी सोने का एयरिंग रखा हुआ था। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 85000 रुपए आंकी गई है।
