Tuesday, March 17, 2026

मैरिज पैलेस के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने श्रीराम मैरिज पैलेस उरला गए प्रार्थी की मोटरसाइकिल अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज का जांच में लिया है।

Oplus_16908288

पुलिस ने बताया कि दीनानाथ सार्वा इंदिरा नगर शीतला मंदिर के पास बघेरा निवासी है और वह तकिया पारा स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। 9 दिसंबर को वह अपनी मोटरसाइकिल हीरो पैशन प्रो सीजी 04 K T 5886 को लेकर जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने श्री राम मैरिज पैलेस उरला गया हुआ था। उसने अपनी वाहन को भवन के बाहर खड़ी कर दिया था।

Oplus_16908288

जब वह वापस घर जाने के लिए निकला तो देखा खड़े किए जगह पर उसकी मोटरसाइकिल नहीं थी। आसपास पता तलाश करने के बाद प्रार्थी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news