Tuesday, March 17, 2026

सिंधी भवन के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : बारात कार्यक्रम में शामिल होने सिंधी भवन पहुंचे प्रार्थी की मोटरसाइकिल अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज का जांच मे लिया है।

Oplus_16908288

पुलिस ने बताया कि सुदामा निर्मलकर वार्ड नंबर दो शिव नगर राजीव नगर निवासी है और वह रोजी मजदूरी का काम करता है। 4 दिसंबर की शाम को 6:30 वह अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा डीलक्स सीजी 07 ए सी 1016 को लेकर सिंधी भवन बारात कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया हुआ था।

Oplus_16908288

उसने अपनी वाहन को भवन के बाहर खड़ी करके भवन के अंदर चला गया था। थोड़ी देर बाद वह बाहर निकला तो देखा खड़े किए जगह पर उसकी मोटरसाइकिल नहीं थी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news