Wednesday, April 8, 2026

सूने मकान में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

8.22 लाख की संपत्ति बरामद

भिलाई : न्यूज़ 36 : थाना अमलेश्वर क्षेत्र में सूने मकान में हुई संगठित चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोना-चांदी, नगढी, मोबाइल सहित चोरी की रकम से खरीदी गई स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की गई है। कुल 8,22,480 रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि प्रार्थी द्वारा थाना अमलेश्वर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 25 से 29 जनवरी 2026 के बीच वह घर से बाहर था। लौटने पर मुख्य दरवाजा और अंदर का ताला टूटा मिला, वहीं आलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर ली गई थी।

ऐसे हुआ खुलासा : मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने रात के समय सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करना स्वीकार किया।

तीनों आरोपियों में : खिलेश दास मानिकपुरी (22 वर्ष), निवासी दुर्गानगर, अमलेश्वर,भुनेश्वर उर्फ नानू यादव (21 वर्ष), निवासी रायपुरा, रायपुर,तुलेश्वर सोनकर उर्फ टिल्लू, (24 वर्ष), निवासी कृष्णा नगर डगनिया, रायपुर

मुख्य आरोपी खिलेश दास मानिकपुरी ने अपने साथी भुनेश्वर यादव के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और चोरी के जेवर तीसरे आरोपी तुलेश्वर सोनकर को बेचने के लिए दिए।

क्या-क्या हुआ बरामद :

करीब 54 ग्राम सोना (कीमत लगभग 6.48 लाख रुपये)

513 ग्राम चादी (कीमत लगभग 2.58 लाख रुपये)

नगदी 6,480 रुपये

स्कूटी (CG 04 QV 3484)

मोटरसाइकिल Hero Honda (CG 07 L 8246)

मोबाइल फोन (ओप्पो, आईफोन सहित)

विभित्र आभूषण (मंगलसूत्र, अंगूठी, बाली, पायल आदि)

चोरी का कारण बना

आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से आरोपियों ने सूने मकानों को निशाना बनाकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।

पुलिस ने की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर को लंबे समय तक खाली छोड़ने पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें और पड़ोसियों या स्थानीय पुलिस को सूचित करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरत पुलिस को दें।

पुलिस की त्वरित कार्रवार्ड से न सिर्फ चोरी का खुलासा हुआ, बल्कि आरोपियों को गिरफ्त्तार कर बड़ी मात्रा में चोरी की संपत्ति भी बरामद कर ली गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news