Friday, February 27, 2026

सूने आवास का ताला तोड़कर जेवरात पर रकम की चोरी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत प्रदिप्ती नगर में बीती रात अज्ञात चोर ने सूने आवास का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात व नगदी रकम की चोरी कर ली। प्रार्थिया की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी मिलते ही पुलिस एवं एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने बताया कि काजल सिन्हा निवासी प्रदिप्ती नगर ने पुलिस को सूचना दी कि प्रदिप्ती नगर में सुमति सिन्हा के घर में अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली है। जानकारी के मुताबिक सुमति सिन्हा परिवार सहित कहीं बाहर गई हुई है। काजल सिन्हा सुमति सिन्हा की रिश्तेदार है। वह बुधवार की सुबह जब घर पहुंची तो देखा सामने के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी व अन्य कमरों का ताला टूटा हुआ था। कमरे का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी का ताला तोड़कर आरोपी ने जेवरात एवं रकम की चोरी कर ली थी। सुमति सिन्हा के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि क्या-क्या सामान चोरी हुआ है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news