Friday, February 27, 2026

घर का ताला तोड़कर रकम व सामानों की चोरी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : सुने आवास का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी ने रकम एवं सामानों की चोरी कर ली। प्रार्थिया की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 ए, 331(4) के तहत अपराध दर्ज का जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया सुलोचना देवांगन रावण भाटा चौक नगपुरा निवासी है। और वह साई कामना मेडिकल नगपुरा में काम करती है। उसके बाजू में ही उसका निवास भी है जहां वह अपने परिवार वालों के साथ रहती है। 14 जून की दोपहर को घर के सभी लोग रिश्तेदारी में एक शादी होने के कारण घर में ताला लगाकर बेमेतरा गए हुए थे। 16 जून को वापस आए तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था, घर के अंदर भी दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी में रखे 10000 रुपए एवं कई सामान गायब थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news