Saturday, March 14, 2026

सड़क हादसे में महिला की मौत

भिलाई : न्यूज़ 36 : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ हिट एंड रन का अपराध दर्ज किया है। सुपेला पुलिस ने बताया कि नेहरू नगर अग्रसेन चौक के पास कल्याण ज्वेलर्स के सामने हुई। सेक्टर 10 निवासी मोहना मेश्राम भाई मुकेश कुमार गजभिये के साथ बाइक सीजी 07 एजी 4135 में सवार होकर पर नेहरू नगर की ओर जा रहे थे। तभी अज्ञात कार चालक तेज रफ्तार में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को चपेट में लिया। हादसे में मोहना मेश्राम के सिर, हाथ और पैर में गंभीर . चोटें आईं। मोहना को तुरंत उपचार के लिए सुपेला ले जाया गया। जहां गंभीर हालत के कारण उन्हें निगरानी में रखा गया था। जहां महिला की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतिका के परिजनों और मुकेश कुमार, विवेक कुमार मेश्राम, नितेश , अमित खोब्रागढ़े जयंत खोब्रागढ़े का भी बयान दर्ज किया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news