इंदिरा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर के स्नातकोत्तर छात्रों ने हेमचंद यादव विश्विद्यालय के सेमेस्टर परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया
भिलाई : न्यूज़ 36: इंदिरा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर के स्नातकोत्तर छात्रों ने हेमचंद यादव विश्विद्यालय के सेमेस्टर परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया । एम. एससी. (रसायन) में सभी 15 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहे।एम ए ( अंग्रेजी) के प्रथम सेमेस्टर के 17 छात्रों में से 14 छात्रों ने प्रथा श्रेणी तथा शेष ने द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण किया। एम ए (राजनीति विज्ञान) में 15 छात्रों में 12 ने प्रथम श्रेणी तथा 3 ने द्वितीय श्रेणी से प्रथम सेमेस्टर उत्तीर्ण किया । एम कॉम के 17 छात्रों में 7 प्रथम श्रेणी तथा 10 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। सभी विभागों का शत प्रतिशत परिणाम रहा।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
