दुर्ग : न्यूज़ 36 : घर के सामने बीच रोड पर धारदार चाकू नुमा फरसा दिखाकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमकाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी के पास से धारदार फरसा जब्त किया है।आरोपी के खिलाफ धारा 25- 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति वार्ड नंबर 34 सरस्वती नगर शिव पारा में अपने घर के सामने हाथ में धारदार चाकू नुमा फरसा दिखाकर लोगों को डरा धमका रहा है इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। मौके पर पहुंची पेट्रोलिंग टीम ने आरोपी क्रांति नेताम को पकड़ा और उसके खिलाफ कार्रवाई की है।
