Tuesday, March 17, 2026

चाकू लहराकर लोगों को डरा धमकाने वाला गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : धमधा रोड सब्जी मंडी थाना मोहन नगर में धारदार बटन वाला चाकू लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।

Oplus_16908288

आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि धमधा रोड सब्जी मंडी में एक आरोपी बटन वाला धारदार चाकू दिखाकर आने जाने वाले लोगों को डरा रहा है, इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा।

Oplus_16908288

पुलिस को देख आरोपी राहुल दास निवासी आशा नगर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news