Sunday, March 15, 2026

चाकू लहराकर लोगों को डरा धमकाने वाला गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : गया नगर मुक्तिधाम मुख्य गेट के सामने सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमकाने वाले आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुष अधिनियम की धारा 25-27 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पेट्रोलिंग पार्टी को सूचना मिली कि गया नगर मुक्तिधाम गेट के सामने आरोपी सचिन नागरे हाथ में धारदार चाकू रखा हुआ है और लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सचिन नागरे 36 वर्ष निवासी गया नगर मुक्तिधाम के पास वार्ड 4 को पकड़ा। उसके पास से धारदार बटन दार चाकू जब्त किया गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news