भिलाई : न्यूज़ 36 : बीएसपी के अंदर से लोहे का स्क्रैप चोरी करके ले जा रहे पिकअप चालक को भिलाई भट्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पावर हाउस के मुन्ना गुप्ता कबाड़ी को बेचने के लिए एक क्विंटल स्क्रैप गाड़ी में भरा था।
शिकायत पर भट्टी पुलिस ने आरोपी चालक राकेश सोनकर, मनोज किन्ता समेत अन्य लोगों के खिलाफ धारा 25, 26, छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990, 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच में लिया है। मामले में सीआईएसएफ के एसआई अनुज कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 मार्च की रात वह ड्यूटी के दौरान जानकारी मिली कि कुछ असामाजिक तत्व चोरी के इरादे से केनाल गेट के पास से प्लांट के अंदर घुसे हैं। खोजबीन के दौरान रात करीब 10 बजे एक संदिग्ध पिकअप वाहन (सीजी 07 सीवाई 2912) दिखी। वह केनाल गेट से होते हुए प्लांट से बाहर की ओर जा रही थी। उसको रोककर तलाशी ली तो पिकअप में 16 लोहे के टुकड़ों का स्क्रैप मिला। उसके ऊपर तिरपाल से ढंका था। पकड़े गए वाहन के चालक ने पूछताछ में अपना नाम राकेश सोनकर पिता बनवारी लाल सोनकर निवासी महात्मा गांधी नगर, कैंप-2 बताया।
