भिलाई : न्यूज़ 36 : फैक्ट्री के भीतर घुसकर केबल वायर चोरी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जामुल पुलिस ने बताया कि बी.एस. इंटरप्राईजेस कंपनी में घुसकर वेल्डिंग केबल, वेल्डिंग लीड, कंट्रोल पैनल चोरी करने वाल तेल्हा नाला के पास, सुलभ शौचालय एचएससीएल कॉलोनी, छावनी निवासी विनोद ठाकुर को पकड़ा गया। उसके पास से 4 किलो वेल्डिंग केबल 3,200 रुपये का जब्त किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। शिकायत वैशाली नगर निवासी सरबजीत सिंह ने पुलिस से चोरी के बाद किया था। आरोपी से पूछताछ में स्वीकार किया कि फैक्ट्री के भीतर घुसकर उक्त सामान को चोरी किया है। केबल वायर को आग से जलाकर सुलभ शौचालय के ऊपर छिपाकर रखा था।
