Saturday, September 5, 2026

यूट्यूब चैनल के माध्यम से सट्टा अंकों का प्रचार करने वाला गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : थाना उतई पुलिस ने यूट्यूब चैनल के माध्यम से सट्टा-मटका के अंकों की भविष्यवाणी संबंधी वीडियो बनाकर सट्टा कारोबार को बढ़ावा देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और सट्टा गतिविधियों से संबंधित डिजिटल सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस को शुक्रवार को विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि डुमरडीह बस स्टैंड स्थित अंजली ब्यूटी पार्लर के पास एक व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से यूट्यूब पर सट्टा-मटका के अंकों की भविष्यवाणी से जुड़े वीडियो बनाकर सार्वजनिक रूप से प्रसारित कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद उतई पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर संदेही को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news