Friday, February 27, 2026

खड़ी कारो को अन्य कार चालक ने मारी टक्कर

भिलाई : न्यूज़ 36 : घर के सामने खड़ी की गई डॉक्टर की दो कार को अन्य कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि नेहरू नगर पश्चिम गुरुद्वारा रोड भिलाई निवासी देबोव्रतो साहा चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में डॉक्टर है। 23 मई की रात को उन्होंने अपने घर के सामने महिंद्रा बोलेरो सीजी 07 बीएफ 2695 एवं टाटा टियागो क्रमांक सीजी 07 सी आर 9682 को रात में खड़ी कर घर के भीतर सोने चले गए थे। रात लगभग 1 बजे उनके घर के सामने मौजूद एसबीआई एटीएम के गार्ड ने घर आकर उन्हें जगाया और बताया कि एक कार जिसका नंबर सीजी 07 सी क्यु 8645 है के चालक ने लापरवाही एवं तेज गति से वाहन चलाते हुए दोनों खड़ी कार को टक्कर मार दिया है, इससे दोनों गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news