Thursday, March 12, 2026

नगर कीर्तन का इस्तकबाल किया मुस्लिम समुदाय ने

भिलाई : न्यूज़ 36 : सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर के नगर कीर्तन का शहर के मुस्लिम समुदाय की ओर से शानदार इस्तकबाल किया गया। गुरु तेग बहादुर के 350 वें शहीदी पर्व के अवसर पर यह ऐतिहासिक नगर कीर्तन असम धुबरी के पावन गुरुद्वारा साहब से रविवार 21 सितंबर को भिलाई पहुंचा था। जहां सिख समुदाय के साथ समाज के विभिन्न वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सुपेला चौक के पास भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ अन्य लोगों ने शोभायात्रा में शामिल सिख भाईयों का गुलपोशी से शानदार इस्तकबाल किया।

नगर कीर्तन में शामिल हुए भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट के अध्यक्ष एम. आसिम बेग ने कहा कि हमें इंसानियत के लिए काम करते हुए गुरु तेग बहादुर के आदर्शों को अपनाना चाहिए। सभी धर्मों का सम्मान करते हुए जीवन बिताना चाहिए और मानव सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। आसिम बेग ने समाज के लोगों से पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की भी अपील की और कहा कि देश में कहीं भी विपत्ति आए तो हम सबको मिलकर मानव सेवा में भागीदार बनना चाहिए। छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के अध्यक्ष जसबीर सिंह चहल, महासचिव गुरनाम सिंह, हरपाल सिंह, गुरमीत सिंह के अलावा करतारजी पंथ संस्था (सिख समाज) के अध्यक्ष महेंद्र सिंह और सिख समाज के अन्य लोगों ने इस इस्तकबाल के लिए आभार जताया। इस दौरान मुख्य रूप से भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट के अध्यक्ष एम. आसिम बेग, अब्दुल हाफिज, जमील कुरैशी, तहूर पवार, अलीम सिद्दीकी,असदुद्दीन हैदर, ज़फर जावेद, शमशेर खान, इब्राहिम कादरी, नसीम खान, सज्जाद हुसैन, फतेह मोहम्मद और शाहिद खान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news