Saturday, March 14, 2026

सीबीएसई स्कूलों में नया सेशन 3 अप्रैल से होगा शुरू

2 अप्रैल तक चलेगी 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं

भिलाई : न्यूूूज 36 : सीबीएसई स्कूल में बोर्ड परीक्षा समाप्त होते ही नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। नया सेशन 1 अप्रैल की जगह अब 3 अप्रैल से शुरू होगा क्योंकि 2 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षाएं चलेंगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं की परीक्षा जहां समाप्त हो चुकी है, वहीं 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है। इधर सेंटरों में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी जारी है ।अंतिम पेपर होने के कारण उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शिक्षकों के लिए काफी चुनौती पूर्ण है। क्योंकि पेपर होने की तकरीबन 10 दिन बाद केंद्र उत्तर पुस्तिका भेजी जाती है। इसके बाद ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू होता है। बताया जा रहा है कि दसवीं बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अभी भी जारी है। वही स्कूल में नए सेशन के लिए एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। होम एग्जाम के छात्र छात्रों के रिजल्ट भी 1 अप्रैल तक घोषित कर दिए जाएंगे गौरतलब है कि बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से आयोजित की गई थी। इस बार ग्रुप जुलाई के 12 सेंटरों में परीक्षाएं ली जा रही हैं। ट्विन सिटी में हर साल हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में बैठते हैं इस वर्ष भी 20 हजार परीक्षार्थी परीक्षा बैठ रहे हैं जिसमें से दसवीं में सबसे अधिक 11हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 12वीं में तकरीबन 9 हजार परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news