Sunday, March 15, 2026

अखबार वितरक संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, संदीप खेमुका बने अध्यक्ष

दुर्ग : न्यूज़ 36 : 22 दिसंबर को स्थानीय न्यू बस स्टैण्ड में शहर के अखबार वितरक संघ की बैठक हुई । बैठक में समाचार पत्र वितरण में आने वाली परेशानियों से संबंधित चर्चा के अलावा संघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन भी किया गया। वर्तमान सचिव छन्नू लाल सिन्हा द्वारा अध्यक्ष पद के लिए संदीप खेमुका के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने समर्थन किया। कार्यकारिणी के बाकी सदस्यों में उपाध्यक्ष संजय चंद्राकर, सचिव छन्नू लाल सिन्हा, सह सचिव संजय नायक, कोषाध्यक्ष विकास बेहरे, प्रचार सचिव धनीराम साहू चुने गए। संजय जैन (छोटा),क्षत्रपाल चंद्राकर, जमील खान, यशवंत देवांगन, प्रशांतनिर्मलकर, शैलेश टैंक, आदि को कार्यकारिणी में लिया गया है। ज्ञात रहे की समाचार पत्र विक्रेता संघ दुर्ग एक रजिस्टर्ड संस्था है, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपने कार्यकाल में अक्टूबर 2012 से असंगठित कर्मकार साइकिल सहायता योजना के तहत 120 साइकिल वितरित की थी। संघ में लगभग 1000 हाकर है और 12 वर्ष बाद एक बार पुनः संघ द्वारा वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय से सभी 1000 हॉकरों को कर्मकार योजना के तहत साइकिल वितरण किए जाने की मांग की जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news