भिलाई : न्यूज़ 36 : कलेक्टर के निर्देश पर औद्योगिक क्षेत्र करहीडीह ग्राम सिकोला दुर्ग में 20 फीट सड़क पर अतिक्रमण कर दीवार और मकान को निगम ने बुलडोजर से गुरुवार को ढहा दिया। इस मामले में शिकायतकर्ता मीराबाई ने जन दर्शन में शिकायत की थी। इसके पहले तहसीलदार की मौजूदगी में निगम ने रास्ते में बताकर मीराबाई की झोपड़ी तोड़ दी थी। लेकिन फिर उसी जगह पर कब्जा करने की शिकायत मीराबाई ने की थी। शिकायत में जानकारी दी गई थी,जिसे रास्ता बता कर झोपड़ी को हटवाने की गुहार लगाई थी वहीं इस रास्ते को अपने कब्जे में ले रहा था।
,,आयुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई,,
निर्माण करने वाले सुभाष शर्मा को निगम ने नोटिस जारी किया था। जवाब नहीं मिलने पर 13 फरवरी को कार्रवाई करने के संबंध में सुभाष शर्मा को जानकारी दे दी गई थी उसके बाद ही कार्रवाई की गई।(” गिरीश दीवान”राजस्व अधिकारी नगर निगम दुर्ग”)
,, करोड़ों की जमीन पर किया जा रहा था कब्जा,,
आदर्श आचार संहिता के दौरान कब्जे का खेल शुरू किया गया था उसकी निगम चुनाव तक समय रहते मीराबाई कोरे ने जनदर्शन में शिकायत की थी। इस वजह से सड़क पर हो रहे कब्जे की सूचना निगम तक पहुंच गई। इस वजह से निगम ने एक नोटिस सड़क पर कब्जा करने वाले सुभाष शर्मा को भेज दिया । और अब कब्जे को बेदखल कर दिया है।
,,, निगम ने किया था नोटिस जारी,,
नगर निगम दुर्ग के राजस्व विभाग ने सुभाष शर्मा मधु राइस मिल के पास सिकोला बस्ती धमधा रोड दुर्ग को 10 जनवरी को नोटिस जारी किया था। नोटिस में कहा गया की उक्त पते पर प्रथम दृष्टिया बिना अनुमति कालम खोदकर निर्माण किया जा रहा है। इससे शासकीय व सार्वजनिक भूमि बाधित हो रही है।
“निगम ने सुभाष शर्मा को बता दी थी कार्रवाई की तारीख”
नगर निगम दुर्ग के आयुक्त ने आदेश दिया कि वार्ड 15 सिकोलाभाठा मधु राइस मिल ऋषभ फ्यूल्स पेट्रोल पंप के पास धमधा रोड दुर्ग में सुभाष शर्मा के किए गए अतिक्रमण को 13 फरवरी को तत्काल हटाया जाए। 20 फीट सड़क पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। इस पर अमल करते हुए विभाग ने गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।