Monday, March 16, 2026

ऋषभ प्राइम सिटी में रखी मोटरसाइकिल की चोरी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : अपोलो कॉलेज में पढ़ाई करने वाले छात्र की ऋषभ प्राइम सिटी ई ब्लॉक के नीचे रखी मोटरसाइकिल बुलेट की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Oplus_16908288

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी विजय वर्मा ऋषभ प्राइम सिटी ई ब्लॉक में रहता है। उसने अपनी मोटरसाइकिल बुलेट सीजी 04 एल टी 8405 को 27 दिसंबर की रात को रख दिया था। दूसरे दिन सुबह 7:00 बजे वह नाश्ता करने जाने के लिए बाहर निकला तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी।

Oplus_16908288

आसपास तलाश करने के बाद प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। चोरी गए मोटरसाइकिल की कीमत 40000 रुपए आंकी गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news