इसके अलावा गंजमंडी कॉम्पलेक्स का हस्तांतरण नगर निगम को किये जाने और कचरा निष्पादन की जमीन के संबंध में भी चर्चा की गई। महापौर ने कहा कि दुर्ग शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना बेहद जरूरी है। पूर्व में भी कई बार सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए व्यवस्थित ट्रैफिक प्लान बनाना आवश्यक है। अनियंत्रित यातायात से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए तत्काल ठोस पहल करना आवश्यक है।महापौर ने कलेक्टर से चर्चा के दौरान गंजमंडी कॉम्पलेक्स को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कॉम्पलेक्स का निर्माण हुए कई साल बीत चुके हैं,लेकिन अभी तक कॉम्पलेक्स की जमीन नगर निगम को हस्तांतरित नहीं की गई है। इस संबंध में नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन को पत्र लिखा जा चुका है और अधिकारियों से पूर्व में विस्तार से चर्चा हो चुकी है।इसके अलावा महापौर ने पोटिया में कचरा निष्पादन कार्य के लिए भूमि के लिए भी कलेक्टर से चर्चा की।कलेक्टर ने सभी मुद्दों पर उचित पहल करने आश्वस्त किया। चर्चा के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, संजय कोहले, भोला महोबिया मौजूद रहे।[yop_poll id="1"]