भिलाई : न्यूज़ 36 : रेलवे भूमि पर बसे 300 परिवार को पुनर्विकास कार्य के चलते हटाने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू होने वाली थी। रेलवे विभाग द्वारा झुग्गियां हटाने का नोटिस भी जारी किया गया था। लेकिन विधायक सेन ने जिला कलेक्टर से चर्चा कर प्रशासन को परिवारों की स्थिति से अवगत कराया। उनकी पहल पर बुलडोज़र कार्रवाई रोक दी गई और परिवारों को फिलहाल विस्थापन से बचा लिया गया। विधायक सेन ने कहा कि यह बस्ती पिछले 50-60 वर्षों से अस्तित्व में है और शासकीय दस्तावेज़ों में दर्ज है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इन परिवारों को हटाने से पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को सुरक्षित पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने प्रभावित परिवारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए रेलवे से ₹75,000 से अधिक मुआवज़ा न लेने की भी मांग की। सेन ने कहा कि बरसात के मौसम में परिवारों को बेघर करना मानवता के दृष्टिकोण से अनुचित है।
विधायक सेन ने रेलवे, जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त बैठक बुलाकर स्थायी समाधान निकालने की आवश्यकता पर जोर दिया।
