भिलाई : न्यूज़ 36 : आम जनता एवं ऑटोडील एसोसिएशन (दुर्ग,भिलाई,राजनांदगांव) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुहार लगाई है की जो पुरानी गाड़ियों में सरकार ने 1 परसेंट का टैक्स लगाया है वह अनैतिक है उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से यह मांग की है,तत्कालीन शासन द्वारा पुराने वाहन के नामांतरण पर नया कानून बना कर प्रत्येक वाहन पर 1 प्रतिशत टैक्स वाहन के इनवॉइस के हिसाब से पुराने वाहन का नाम ट्रांसफर करने पर आम जनता से प्रत्येक बार टैक्स वसूला जा रहा है जो अनैतिक है।
राज्य सरकार द्वारा लिये गए इस फैसले से आम जनता एवं ऑटोडील एसोसिएशन,क्रय-विक्रय करने वाले समस्त व्यापारीगण हताहत है। एसोसिएशन की तरफ से कहा गया है कि यह जो टैक्स बढ़ाया गया है उसको तत्काल वापस लें। इस मांग में शामिल होने में एसोसिएशन के अध्यक्ष सुब्रत सरकार उपाध्यक्ष अनिल अरोरा, मोहम्मद रब्बानी, सह सचिव शरद सोनी, मीडिया प्रभारी राज पेठे एवं कार्यकारिणी सदस्य हितेश परमार, रितेश गोयल, हरीश पटेल,ताराचंद साहू, गजेंद्र सिंह, रतन चौधरी,गुड्डू पुरोहित, राजू पी श्रीनिवास,अजय पाल, सैयद अली,एवं क्रय-विक्रय के व्यापारीगण उपस्थित थे ।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
