भिलाई : डिप्टी सीएम व तकनीकी शिक्षा मंत्री विजय शर्मा ने तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा राज्य के साथ-साथ मध्य भारत में पहले रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन आरपीटीओ लोकार्पण किया है यह ड्रोन एप्लीकेशन सेवा प्रदान करने वाला राज्य का एकमात्र संस्थान है इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय प्रतिवर्ष 2400 कुशल पायलट तैयार करने में सक्षम होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रथम बैच के रूप में आगामी सप्ताह में होने जा रहा है युवा दिवस पर तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री व तकनीक की शिक्षा मंत्री विजय शर्मा शामिल हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि इस विश्वविद्यालय का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम से है हमें उनके विचारों से निरंतर प्रेरणा लेनी चाहिए उन्होंने कहा है कि 22 जनवरी को भगवान अपने घर आ रहे हैं अपने घरों में दीपक जरूर जलाएं इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के स्मार्ट क्लास कंप्यूटर लैब के साथ विभिन्न कक्षाओं का अवलोकन भी किया उन्होंने विभिन्न तकनीकी कार्यों का लोकार्पण किया जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सीएसवीटीयू फोर्ट आरपीओ न्यूक्लियस अटैक वह सीएसवीटीयू दिशा शामिल है कार्यक्रम में विधायक ललित चंद्राकर, राकेश सेन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एमके वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
