Thursday, March 19, 2026

हरेली अमावस्या का पर्व कन्नौज परिवार पर कहर बनकर टूटा

साजा( अभिषेक) : शहर से लगे ग्राम डोंगीतराई के कन्नौजे परिवार पर हरेली अमावस्या का पर्व कहर बनकर टूटा। एक सड़क हादसे में उनके घर का एकलौता चिराग बुझ गया प्राप्त जानकारी युवा मुकुल कन्नौजे अपने चार साथियों के साथ रेगाखार धुमने के लिए सुबह ही निकला था। शाम को वापसी में गाड़ी एक पेड़ से टकराकर पलट गई जिससे मुकुल की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुछ तकनीकी खराबी होने कारण अन्य दोस्त उस समय गाड़ी में नहीं थे। मुकुल के साथ एक युवक और बैठा था जो गाड़ी का कांच तोड़कर बाहर निकला घटना की जानकारी लगते ही गांव सहित अंचल में शोक की लहर दौड़ गई।

मुकुल का 14 अप्रैल को बड़े धूमधाम से विवाह हुआ था। जिसकी सभी यादें आज भी घरों के बाहर लगी हुई है एक भाई और एक बहन के बीच वह इकलौता था, आज अपनी लाडले की अर्थी देखते ही पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई, पूरा गांव रो पड़ा बहन और पत्नी की रुदन से हर कोई सहम गया पूरे गांव में मातम छाया रहा। भारी गमगीन माहौल में गांव के मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें विधायक ईश्वर साहू शौर्यजीत सिंह बुलॉक साहू सहित भारी संख्या में ग्रामीणजनो ने श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news