Wednesday, March 11, 2026

हजरत बीवी फातिमा जोहरा कमेटी का जश्ने ईद मिलादुन्नबी सम्मान समारोह

हौसला अफजाई से खिले होनहार बच्चों के चेहरे

भिलाई : न्यूज़ 36 : मुस्लिम महिलाओं के संगठन हजरत बीवी फातिमा जोहरा कमेटी ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी के सिलसिले में सम्मान समारोह व तकरीर का आयोजन जामा मस्जिद सेक्टर-6 के सामुदायिक भवन में  किया। इस दौरान दुरूद ख्वानी व फातिहा ख्वानी हुई। वहीं आलिमा गुलनिशां से पैगम्बर हजरत मोहम्मद की तालीम से जुड़ी बातें बताईं। इस दौरान प्राइमरी से हायर सेकंडरी तक की विभिन्न कक्षाओं में 90 फीसदी और उससे ज्यादा अंक लाने वाले और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों बच्चों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इन बच्चों में मनहा फातिमा रूआबांधा, मोहम्मद फजल रजा सेक्टर-2, सारा खान, मनाहिल, समीर, मोहम्मद रेयान समीर, अरहाम, नोमान, मोहम्मद रेहान, अरशद अली, उम्मू सदफ, शमीम सदफ, आयशा बानो, रिदा फिरदौस, अरहाम और मोहम्मद अनस शामिल हैं। आखिर में लंगर तकसीम किया गया। आयोजन को सफल बनाने में शाहीन खान, नसीम सुल्ताना,कौसर, अक्सा अली, शबनम खान, रुखसाना हारून, सईदा, शबनम अली, ज़रीना,शाइस्ता,शीरीन निज़ामी, सीमा जावेद, आयशा बेगम, कमरून, शाकिबा, रेहाना परवीन, सायरा, अकीला, रुखसार, सीमा खान, जकिया, शमीम,अज़रा, समरा नसीम,रूही, रजिया और फ़रज़ाना अली सहित अन्य लोगों की भागीदारी रही।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news