Monday, May 18, 2026

बीएसपी एम्पलाइज कोऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 ने अप्रैल माह के रिटायर कर्मियों को दी विदाई

भावुक कर्मी ने कहा-100 रूपए का ऋण लेने सदस्य बना, फिर कभी बाहर से उधार नहीं लेना पड़ा

भिलाई : न्यूज़ 36 : बीएसपी एम्पलाइज कोऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 ने एक गरिमामय समारोह में माह अप्रैल 2026 में भिलाई स्टील प्लांट की सेवा से निवृत्त हुए अपने सदस्य कर्मियों को ससम्मान विदाई दी। विदाई समारोह में रिटायर कर्मीगण अपना सेवाकाल याद करते हुए भावुक हो गए और अपनी स्वरचित कविता भी सुनाई।
समारोह में स्वागत उपरांत सोसाइटी के अध्यक्ष पूरनलाल देवांगन ने सम्मान पत्र, मिठाई, श्रीफल व अंतिम भुगतान का चेक प्रदान कर रिटायर कर्मियों को भविष्य की शुभकामनाएं दी। अपने उद्बोधन में अध्यक्ष  देवांगन ने कहा कि रिटायर कर्मियों ने सोसाइटी को अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ दिया है और अब सेवानिवृत्ति के उपरांत जीवन के नए पड़ाव पर भी सोसाइटी उनके साथ है।
इस दौरान रिटायर हुए कर्मियों ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन (सीटू) यूनियन के अध्यक्ष और कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग से सेवानिवृत्त शिबोत्पल डे ने कहा- वह सेक्टर 4 सोसाइटी में दूसरी पीढ़ी के सदस्य हैं। उनका कहना था कि सीपीएफ  लोन और सोसाइटी का लोन ऐसी सुविधा है, जो यहां बीएसपी कर्मियों को आसानी से मिल जाती है। उन्होंने सुझाव दिया कि नए कर्मियों को इंडक्शन कार्यक्रम के माध्यम से सोसाइटी से जोड़ने प्रयास किया जाए।
ब्लास्ट फर्नेस से रिटायर संतोष कुमार ने बताया कि फरवरी 1993 में नियमित होने के बाद उनका वेतन 525/- रुपए था और 100/- की आकस्मिक जरूरत पड़ी तो किसी भी करीबी ने उधार नहीं दिया। ऐसे में सोसाइटी का सदस्य बना और ससम्मान ऋण मिला, उसके बाद मुझे किसी से 1/- रुपए भी उधार लेना नहीं पड़ा। उन्होंने कविता पढ़ी- जिंदगी को संवारने में वक्त लगता है, अपनों को पहचानने में वक्त लगता है,  यूं ही शोहरत रातों-रात नहीं मिलती,  मंजिल तक पहुंचने में वक्त लगता है।
मेडिकल से रिटायर मीना सावलकर ने कहा कि  यहां के कर्मचारी, पदाधिकारी सभी का व्यवहार बहुत अच्छा है और पूरा पारिवारिक माहौल है। स्लैग ग्रेन्यूलेशन प्लांट से रिटायर बंशीलाल चंद्रवंशी ने कहा कि बीएसपी की सेवा में आने के बाद वरिष्ठ कर्मियों ने सेक्टर-4 सोसाइटी का सदस्य बनवाया और यहां के कामकाज से कभी कोई शिकायत नहीं रही।
कोक ओवन एंड कल केमिकल विभाग से रिटायर प्रमोद कुमार ने कहा- मुझे बाहर से उधारी लेने में झिझक महसूस होती थी, ऐसे में जब सेक्टर-4 सोसाइटी का सदस्य बना तो यहां आसानी से ऋण मिल गया और दूसरे भुगतान भी आसानी से हुए। फाउंड्री एंड पैटर्न शॉप से रिटायर खेमलाल उईके ने कहा कि यहां के कामकाज में बेहद पारदर्शिता है और आसानी से ऋण मिल जाता है।
रिटायर कर्मियों में कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग से रमेश कुमार राउत, बी कृष्ण राव, विलास बुरहानपुरकर, बलराम भौर्य, स्टील मेल्टिंग शॉप-2 से राजेंद्र कुमार मेश्राम, ब्लास्ट फर्नेस से संतोष कुमार सराठे, रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से उमेश प्रसाद त्रिपाठी, हरिश्चंद्र ढोके, पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन से थान सिंह साहू, प्लांट व्हीकल पूल से अनिल, फायर ब्रिगेड से अनिल कुमार सिंह, सिंटर प्लांट-3 से तामेलाल माहुले, कैपिटल हैवी मेंटनेंस-3 से अरूण कुमार जाम्बुलकर, ए.आर शॉप से ओमलाल नायक, बार एंड रॉड मिल से महेश चंद, वायर रॉड मिल से सी. लक्ष्मीकांत और ट्रांसपोर्ट एंड डीजल ऑर्गेनाइजेशन से पीलाराम ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए।
इस अवसर पर सोसाइटी परिवार से उपाध्यक्ष असमां परवीन, अशोक राठौर, संचालक मंडल सदस्य विपिन बंछोर, सतानंद चंद्राकर, शशिभूषण ठाकुर और नितिशा साहू तथा सोसायटी के कर्मियों में  मैनेजर सुदीप बनर्जी, पिजुष कर, नारायण साहू एवं सुरेश कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। मंच संचालन संचालक वेद प्रकाश सूर्यवंशी और आभार प्रदर्शन संचालक पुरुषोत्तम सिंह कंवर ने किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news