Sunday, March 22, 2026

ट्रक मालिक ने ड्राइवर का किया अपहरण,गोदाम में बंद कर ड्राइवर को पीटा

मुंशी एवं मिस्त्री के साथ ट्रक मालिक गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज 36 : ट्रक मालिक के द्वारा ड्राइवर का अपहरण कर गोदाम में बंद करने के बाद जमकर पिटाई की गई। मारपीट करने वाले ट्रक मालिक को पुरानी भिलाई पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपियो के कब्जे से लुटी हुई मोबाईल एवं वाहन स्कुटी बरामद किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि रविन्दर यादव पिता स्व० दुलार यादव उम्र 40 साल पता हाउसिंग बार्ड मुर्गा चौक जामुल थाना जामुल जिला दुर्ग 26 सितंबर 2025 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि गाडी मालिक विक्रम सिंह और उसका मुंशी इरफान अहमद एवं मिस्त्री के द्वारा प्रार्थी को जबरदस्ती वाहन थार में बैठाकर मारपीट की। डीजल चोरी का आरोप लगाते हुए ग्राम हथखोज गोडाउन मे बंधक बनाकर उसके साथ हाथ मुक्का से एवं स्कुटी वाहन को मंगाकर स्कुटी छिन लिये और इसके साले के साथ भी वाद विवाद कर मारपीट किया है। रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई मे अप०क्र0 371/2025 धारा 140 (3), 309(3), 296, 115(2), 351 (3) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया।

आरोपियो के द्वारा प्रार्थी को साथ जबरदस्ती बैठाकर सिमगा से भिलाई मारपीट करते हुए लाए, अपने गोडाउन के कमरे में बंद कर मारपीट कर लाइसेंस, आधारकार्ड, पैनकार्ड मोबाईल एवं कपडा छिन लिये हथखोज निवासी विक्रम सिंह का ट्रक क्रमांक ब्ळ 04 छठ 8511 को पिछले एक माह से प्रार्थी द्वारा चला रहा है, प्रार्थी विक्रम सिंह के कहने पर ट्रक क्रमांक ब्ळ 04 छठ 8511 में रायपुर से माल लोड कर मुंबई गया था, बाद में असनसोल कलकता से ट्रक मे चैनल लोड कर के भिलाई आ रहा था। 18 सितंबर को जैसे ही में सुबह लगभग 10 बजे सिमगा पहुँचा तो ट्रक का डीजल खतम हो गया। मालिक विक्रम सिंह को फोन से डीजल खत्म होने कहा तब विक्रम सिंह रुकने कहा और उसका मुंशी और मंदीप मिस्त्री तीनों काले रंग की थार गाड़ी में सिमगा पहुंचे। गाड़ी मालिक विक्रम सिंह और उसका मुंशी साले गालियांदी। डीजल चोरी किया है कह कर हाथ मुक्के से मारे और ड्राइवर को यह दोनों जबरदस्ती थार कार में बैठाकर मारपीठ करते हुए सिमगा से हथखोज गोडाउन में लेकर आए और एक कमरे में बंद करके विक्रम और उसका मुंशी हाथ मुक्के से और बेल्ट से मारे, और विक्रम बोला की अपने घर फोन लगाकर जेवर, पैसा, और गाड़ी, मॅगवा फिर ड्राइवर ने पत्नी लक्ष्मी यादव को फोन किया कि गाड़ी स्कूटी लेकर गोडाउन में आओ फिर प्रार्थी का साला संतु स्कूटी लेकर आया। विक्रम और उसका मुंशी स्कूटी को छीन लिए साले से भी मारपीट करके भगा दिए। विक्रम और उसका मुंशी सादे कोरे कागज में जबरदस्ती ड्राइवर का अंगूठा लगवा लिए हैं। अरोपियो द्वारा प्रार्थी को धमकी दिए कि पुलिस को शिकायत किया तो जान से मार देंगे। यह कहकर प्रार्थी को कमरे में बंद करके चले गए प्रार्थी रात मे किसी तरह अपनी जान बचाकर कमरे से मौका देखकर भाग कर निकला प्रकरण मे विवेचना दौरान आरोपियो के विरुद्ध अपराध कारित करना पाये जाने से 1. हरप्रीत सिंह उर्फ विक्रम कुलदीप सिंह उम्र 41 साल पता बोरसी कदमप्लाजा मधुबन नगर भोला किराना दुकान थाना पदमनाभपुर, 2. इरफान अहमद पिता स्व० अब्दुल सलिम अहमद उम्र 47 साल निवासी एलआईजी 293 हुडको थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग। 3. मंदीप सिंह पिता भीखम सिंह उम्र 31 साल निवासी शीतला पारा हथखोज रंजित ठाकुर का मकान थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ०ग० को आज गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इन आरोपियों के खिलाफ निम्न धारा के तहत की गई कार्यवाही : अप.क्र./धारा गिरफ्तार आरोपी का नाम जप्त/बरामद 01 371/2025 धारा 140(3),309(3),296,115(2),351 (3) बीएनएस

1. हरप्रीत सिंह उर्फ विक्रम कुलदीप सिंह उम्र 41 साल पता बोरसी कदमप्लाजा मधुबन नगर भोला किराना दुकान थाना पदमनाभपुर जिला दुर्ग छ०ग०,

2. इरफान अहमद पिता स्व० अब्दुल सलिम अहमद उम्र 47 साल निवासी एलआईजी 293 हुडको थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग।

3. मंदीप सिंह पिता भीखम सिंह उम्र 31 साल निवासी शीतला पारा हथस्खोज रंजित ठाकुर का मकान थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ०ग०।
उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई से थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज, सउनि बाबुलाल साहू, आरक्षक क्र 648 बंटी सिंह, की उल्लेखनिय भूमिका रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news