Wednesday, March 18, 2026

शांतिकुंज हरिद्वार से आए दिव्य शक्ति कलश का साजा में हुआ स्वागत व पूजन

साजा : न्यूज़ 36 : शांतिकुंज हरिद्वार से आए दिव्य शक्ति कलश का आज साजा आगमन हुआ जिस पर शक्ति कलश का स्वागत एवं पूजन गायत्री परिवार के परिजनों एवं नगरवासियों ने किया। आगामी 10, 11, 12 व 13 दिसंबर को बेमेतरा जिले के ग्राम सिलघट में 108 कुण्डी गायत्री यज्ञ का आयोजन होगा।

Oplus_16908288

जिसके परिपेक्ष्य में इस शक्ति कलश को प्रचार प्रसार के तौर पर नगर तथा ग्राम भ्रमण पर निकाला गया है। इस अवसर पर नगर साजा के गायत्री परिवार के ब्लॉक समन्वयक पोखन सिंह ठाकुर, पूर्व रिटायर्ड शिक्षक व पुराने गायत्री परिवार के परिजन दल्लू सिंह वर्मा सहित वर्मा मोहल्ले साजा के बहुत से माताओं, बहनों ने शक्ति कलश का पूजन किया।

Oplus_16908288

शक्ति कलश के साथ नवागढ़ ब्लॉक समन्वयक बसंत कुमार वर्मा, श्रीमती देवकी मढरिया, सुभद्रा वर्मा सहित साजा नगरवासी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news