Wednesday, March 18, 2026

साढ़े 5 दशक की माता रानी के भक्तों की साधना हुई पूर्ण

नेता जी सुभाष नवयुवक जागृति समिति द्वारा आयोजित सार्वजनिक दुर्गोत्सव
सुभाष सब्जी मार्केट कैम्प 2 पावर हाउस भिलाई (छ.ग.)

लाल मैदान में डोमशेड निर्माण हेतु विधायक रिकेश ने किया भूमि पूजन

भिलाई : न्यूज़ 36 : लालमैदान के पवित्र प्रांगण में वैशालीनगर विधानसभा के विधायक रिकेश सेन द्वारा मातारानी के शारदीय नवरात्र उत्सव हेतु मुख्य भव्य डोमशेड निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन पश्चात ही लालमैदान, पावर हाउस, भिलाई में मातारानी के भव्य डोमशेड निर्माण का कार्य प्रारंभहो गया है।आपको बता दें कि नेताजी सुभाष नवयुवक जागृति समिति, पिछले 55 वर्षों से लालमैदान के पवित्र प्रांगण में हर शारदीय नवरात्र के दौरान मातारानी के भव्य पंडाल का निर्माण करवा भव्य नवरात्र उत्सव का आयोजन करते आ रही हैं। जो कि हमारे पूरे भिलाई शहर ही नहीं, छत्तीसगढ़ प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे भारतवर्ष में अपनी अलग पहचान बनाये हुए हैं। सुभाष नवयुवक जागृति समिति, भिलाई की सबसे पुरानी दुर्गोत्सव समितियों में एक प्रमुख समिति है। समस्त श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों और समय की मांग को देखते हुए समिति की करीच एक दशक से ये मांग थी कि लालमैदान में भी मातारानी के भव्य डोमशेड का निर्माण हो ।

Oplus_16908288

समिति पिछले एक दशक से लालमैदान में भव्य डोमशेड की मांग को लेकर लगभग सभी जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों के समक्ष प्रयासरत थी और इस मांग को भली-भांति किसी ने समझा और धरातल पर लेकर आए तो वो है हमारे विधायक रिकेश सेन ने।

ये रिकेश सेन प्रबल इच्छाशक्ति, जनहितैषी कार्यों के लिए साफ नियत और मातारानी की इच्छा ही कहेंगे जो कार्य किसी और जनप्रतिनिधि के हाथों नहीं हो पाया वो ऐतिहासिक कार्य आज हमारे विधायक रिकेश सेन के द्वारा पूर्ण होता दिख रहा है।

लालमैदान में भव्य डोमशेड निर्माण हो जाने से न केवल शारदीय नवरात्र उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को लाभ होगा अपितु विभित्र पुलिस, प्रशासनिक, शासकीय, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इसका लाभ सभी को देखने मिलेगा।

आपको ज्ञात हो कि शारदीय नवरात्र उत्सव 2025 के प्रथम दिवस लालमैदान में ही अन्य 15 लाख के डोमशेड का लोकार्पण विधायक रिकेश सेन ने किया है और आज करीब 1 करोड़ 15 लास्य के विभित्र विकास कार्य जिसमें मुख्य डोमशेड निर्माण, हाईमास्क लाईट्स, पेवर ब्लॉक और विभिन्न सौदर्याकरण के कार्य सम्मिलित हैं।

लालमैदान में विभिन्न विकास कार्यों के पूर्ण होने पर आने वाले समय में निश्चित ही इसका लाभ समस्त क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं को देखने मिलेगा।

नेताजी सुभाष नवयुवक जागृति समिति ने लालमैदान में मातारानी के भव्य डोमशेड निर्माण सहित विभित्र विकास कार्यों की सौगात हेतु मातारानी में अटूट श्रद्धा रखने वाले विधायक रिकेश का स्वागत व सम्मान किया साथ ही ऐसे अक्षय पुण्यदायी व लोकहित ऐतिहासिक कार्य हेतु साधुवाद प्रकट किया।।

Oplus_16908288

भूमिपूजन के पश्चात विधायक द्वारा सभी मातारानी के भक्तों व श्रद्धालुओं को मातारानी के भंडारे का हलवा प्रसाद वितरण किया गया।

मातारानी के मुख्य भव्य डोमशेड निर्माण व विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन का कार्यक्रम समिति के आचार्य वृजवासी महाराज द्वारा पूरे विधि-विधान से संपन्न कराया गया। जिसमें समिति के समस्त पूजा प्रभारीगण, समिति के अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, संरक्षकगण सहित समस्त सम्माननीय सदस्यगण उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news