Saturday, July 27, 2024

अभिनेता विक्रम गोखले के निधन की खबरों का बेटी ने किया खंडन, कहा-कि

अभिनेता विक्रम गोखले पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी बेटी ने निधन की बात को नकारते हुए कहा है कि उनके पिता विक्रम गोखले अभी भी गंभीर हैं और लाइफ सपोर्ट पर हैं। उन्होंने कहा कि उनका अभी तक निधन नहीं हुआ है, उनके लिए प्रार्थना करते रहें। फिल्म एक्टर अनंत महादेवन ने 23 नवंबर की रात उनके न‍िधन की बात सार्वजन‍िक की थी। इसके बाद सभी जगह उनके न‍िधन की खबर चल गई और सोशल मीड‍िया पर सभी उन्‍हें श्रद्धांजल‍ि देने लगे। इसके बाद व‍िक्रम गोखले की पत्‍नी और बेटी ने इसे गलत बताया। गोखले पंद्रह दिन से अस्पताल में भर्ती हैं।

परिवार ने किया निधन की खबर का खंडन

दिग्गज कलाकार विक्रम गोखले  के निधन की खबर को उनके परिवार ने महज एक अफवाह बताते हुए कहा है कि वह अभी गंभीर हालत में हैं लेकिन उनका निधन नहीं हुआ है। मीडिया से बात करते हुए एक्टर की पत्नी वृषाली गोखले (Vrushal Gokhale) और बेटी ने कहा कि वह (विक्रम) अभी जिंदा हैं।

वृषाली ने कहा कि वह 23 नवंबर की दोपहर कोमा में चले गए थे। अब वेंटिलेटर पर है। डॉक्टर आगे की जांच के बाद सेहत को लेकर जानकारी साझा करेंगे।

हालत बनी हुई है नाजुक

अभिनेता विक्रम गोखले के परिवार ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि कुछ दिनों पहले उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था। हालांकि उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं थी क्योंकि उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं हैं। वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में हैं और ठीक भी हो रहे थे लेकिन कल से उनकी हालत नाजुक है। हम इंतजार कर रहे हैं कि डॉक्टर हमें आगे का रास्ता बताएं। उम्मीद है कि कल वे हमें और बताएंगे। लेकिन वह गंभीर हैं और हम बस इतना ही कह सकते हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news