Monday, March 16, 2026

मोटरसाइकिल का चक्का चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : छावनी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर कैंप 2 में एक घर के बाहर खड़ी बाइक के दोनों चक्के को चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । आरोपी से चक्के बरामद भी किए गए हैं जिनकी कीमत ₹15000 आंकी गई है। छावनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी की धारा के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। इंदिरा नगर कैंप 2 निवासी विनय कुमार गुप्ता ने इस घटना की शिकायत की थी । पीड़ित ने 14 जून की रात को बाइक को अपने घर के बाहर खड़ी कर लॉक कर दिया था। अगली सुबह वह उठा तो बाइक के दोनों चक्के गायक थे। उसने पुलिस से इसकी शिकायत की जिसके आधार पर छावनी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भैरव बस्ती शारदा पर कैंप दो निवासी शेख रशीद उम्र “27” वर्ष को चोरी के चक्के के साथ गिरफ्तार किया। उसे पूछताछ आरोपी ने इंदिरा नगर कैंप 2 के अटल उद्यान के पास से चक्कों की चोरी को कबूल किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news