Saturday, September 21, 2024

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश कहा कानून व्यवस्था खराब हुई तो कलेक्टर- एसपी जिम्मेदार

ट्रक चालकों की हड़ताल से प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति प्रभावित हो रही है. स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर साढ़े तीन बजे प्रदेश के संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीसी के माध्यम से ली बैठक, बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी एवं सभी कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे । मुख्यमंत्री ने बैठक में आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति बनाये रखने निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की किल्लत नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिया है। ज़िले में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में रहे,अन्यथा की स्थिति में सीधे कलेक्टर-एसपी की ज़िम्मेदारी तय की जाएगी । इसके साथ ही भ्रामक जानकारी फैलाने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा जनता तक सही जानकारी पंहुचे, अफ़वाह फैलाने वाले तत्वों पर तुरंत कार्यवाही की जाए ।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news