दुर्ग : न्यूज़ 36 : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हजरत बाबा सैयद अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैहि का उर्स पाक बेहद शान और शौकत के साथ मनाने सालाना उर्स पाक कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा की अगुवाई में कमेटी के पदाधिकारी द्वारा बैठक आहूत की गई । जिसमें इस वर्ष बाबा साहब के 72 वें उर्स मनाने को लेकर चर्चा की गई। गौरतलब है, कि दुर्ग के पुराना बस स्टैंड स्थित दरगाह में हजरत बाबा सैयद अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह के 72 वें उर्स पाक के अवसर पर इस बार कमेटी द्वारा पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें 29 में को शाही संदल खादिमें आस्ताना के घर से निकाल कर उर्स का आगाज किया जाएगा । इसके बाद 30 व 31 और 1 जून को कव्वाली का शानदार जंगी मुकाबला का आयोजन किया गया है। जिसमें तीनों दिन देश के नामीगिरामी कव्वाल और फनकारों के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी।

इसके साथ ही उर्स के आखिरी दिन 2 जून को कूल की फतिया के बाद कार्यक्रम की समाप्ति की जाएगी। इस दौरान बैठक में हुई चर्चा और लिए निर्णय के बाद सालाना उर्स पाक कमेटी के अध्यक्ष और सभी पदाधिकारीयों द्वारा उर्स प्रोग्राम का पोस्टर का आयोजन भी किया गया
और सभी पदाधिकारी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी बताई गई । इस संबंध में सालाना उर्स पाक कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा और सेक्रेटरी रऊफ कुरैशी ने प्रदेश की जनता और बाबा के चाहने वालों से अपनी अपील की है, कि इस उर्स पाक को कामयाब बनाने अपना सहयोग प्रदान करें। इस दौरान बैठक में उर्स पाक कमेटी के अनंत यादव संरक्षक, राजू भाटिया उपाध्यक्ष, रऊफ कुरैशी सेक्रेटरी, रजब अली दरगाह प्रबंधन कमेटी, हाजी इजराई शाद, अमजद अली, भाजपा नेता हाजी हनीफ भिंडसारा, इकरा कम कुरेशी, मारूफ आलम, पाशी अली, हैदर अली, आलोक नारंग, अफसर कुरेशी, शेख असलम सहित अन्य मौजूद रहे।
