Tuesday, March 31, 2026

युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई, महिला अभी फरार

भिलाई : न्यूज़ 36 : स्मृति नगर चौकी पुलिस ने युवक की खुदकुशी के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हाउसिंग बोर्ड कोहका के रहने वाले मोहन कुमार रामटेके ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली थी। सुसाइड नोट में उसने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की बात ली। प्रकरण में पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी राजू पाल को गिरफ्तार कर लिया।

चौकी पुलिस ने बताया कि 28 मार्च की सुबह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहका में किराए के मकान में रहने वाले मोहन कुमार (42 वर्ष) की फांसी के फंदे पर = लटकी लाश मिली। मौके पर पुलिस को एक सुसाइडल नोट मिला। उसमें कथित नेता राजू पाल और सट्टा चलाने वाली महिला सोनिया गोस्वामी द्वारा एक लाख रुपए के लिए प्रताड़ित करने की बात लिखी। पुलिस के मुताबिक राजूपाल के खिलाफ सुपेला थाने में मारपीट मामले में केस दर्ज था। इसके अलावा सोनिया को जेवरा-सिरसा चौकी पुलिस ने सट्टा चलाने के आरोपी में गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण में पुलिस ने रविवार को दोनों के खिलाफ धारा 108,3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी राजू पाल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले में दूसरी आरोपी सोनिया गोस्वामी फरार चल रही है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news