Monday, March 16, 2026

हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर कराया रीक्रिएशन

दुर्ग : न्यूज़ 36 : गंजपारा में हुए मंत्री यादव हत्या करने वाले आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे जिनको पकड़ने में दुर्ग पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, वही इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को घटना स्थल ले जाकर रीक्रिएशन कर जानकारी ली है। आरोपी चंदू दुबे के साथ हिस्ट्रीशीटर अजय दुबे को भी पुलिस ने कोंडागांव से पकड़ कर गिरफ्तार किया है, ये दोनो आरोपियों रिश्ते में सगे चाचा भतीजा है ये दोनो हत्या की घटना के बाद से फरार थे इससे पहले दुर्ग पुलिस ने पहले पकड़े गए तीन आरोपियों से रीक्रिएशन कराया था, वही रविवार को फरार आरोपी चंदू दुबे और अजय दुबे को घटना स्थल में ले जाकर मामले की जानकारी ली। इस दौरान चंदू दुबे ने बताया कि किस तरह से उसने इस घटना को अंजाम दिया और पूरी जानकारी बताइए। इस दौरान दुर्ग कोतवाली पुलिस टीम मौजूद रही। वही इस संबंध में दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी महेश कुमार ध्रुव ने अपनी जानकारी दी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news