Thursday, February 19, 2026

जुआ खेलते छह आरोपी पकड़ाए

कोसानगर गोशाला के पीछे रेलवे पटरी के पास जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी

भिलाई :न्यूज़ 36 : सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ा है। सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोसानगर गोशाला के पीछे रेलवे पटरी के पास कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची। कुछ व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग निकले, जबकि छह आरोपियों को मौके से पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और फड़ से 4,590 रुपये नकद जब्त किया। आरोपियों में कौशल पटेल (26) निवासी लक्ष्मी नगर मछली मार्केट सुपेला, रवि चौहान (32) इंद्रा नगर सुपेला, अखिलेश चौहान (29) इंद्रा नगर, नागेश्वर यादव (26) इंद्रा नगर, मो. आकीब (26) फरीद नगर सुपेला और संदीप सोनकर (31) निवासी लक्ष्मी मार्केट सुपेला शामिल हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news