Monday, March 16, 2026

रुपये नहीं देने पर बेटे ने की पिता से मारपीट

दुर्ग : न्यूज़ 36 : बर्थडे मनाने के लिए रुपए नहीं देने पर आरोपी बेटे ने अपने पिता के साथ मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Oplus_16908288

पुलिस ने बताया की प्रार्थी नरेश सिंह राजपूत वार्ड नंबर 11 मुक्तिधाम के पास हरना बांधा में रहता है और वह फेरी कर ठेले में सब्जी बेचने का काम करता है। उसके दो बच्चे हैं, बड़ा लड़का राहुल सूर्यवंशी एवं छोटी बेटी है। उसके बेटे राहुल का बर्थडे था जिस पर राहुल ने उससे बर्थडे मनाने के लिए 200 रुपए मांगा। उस समय प्रार्थी ने उसे 200 रुपये दे दिए थे।

Oplus_16908288

28 दिसंबर की रात को वह आया और शराब के नशे में फिर से 300 रुपए मांगने लगा। जब प्रार्थी ने कहा कि पैसे नहीं है कल ले लेना। यह सुनकर आरोपी बेटा गुस्से में आ गया और गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्के से मारपीट किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news