Tuesday, March 17, 2026

मोहल्ले के एक घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : सुपेला के पांच रास्ता स्थित अपने ही मोहल्ले में चोरी करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी के आभूषण भी जप्त किए गए हैं सुपेला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी की धारा के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि पांच रास्ता सुपेला निवासी आरोपी योगेश्वर टंडन 19 “वर्ष” ने अपने ही मोहल्ले में रहने वाले हेमंत कुमार सिन्हा के घर चोरी की थी। पीड़ित 28 अगस्त को परिवार के साथ ससुराल राजनांदगांव गया था। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने उसके घर में चोरी की थी, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की पतासाजी शुरू की। मुखबिर की सूचना पर योगेश्वर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news